लाइव न्यूज़ :

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर लाखों का ठगी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:14 IST

Open in App

नोएडा, 30 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में किडनी ट्रांसप्लांट करने के नाम पर कथित रूप से लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक चिकित्सक को सेक्टर 20 थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली में डॉक्टर है और इसका एक साथी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि 24 मई को सेक्टर 20 थाने में सेक्टर 31 निवासी अहमद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई शफीक (52) किडनी के बीमारी से ग्रसित थे और जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी किडनी बदलने की सलाह दी।

शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाला अब्दुल गफ्फार उन्हें मिला, तथा उसने सेक्टर 19 में रहने वाले डॉक्टर बुलंद अख्तर से उसकी मुलाकात कराई। अब्दुल तथा डॉ बुलंद अख्तर ने उससे वादा किया कि ये लोग उसके भाई को किडनी उपलब्ध करायेंगे और उसके एवज में दोनों ने उससे लाखों रुपए ले लिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2019 में शफीक की उपचार के दौरान मौत हो गई और दोनों आरोपियों ने पैसे लेने के बावजूद भी उसे किडनी उपलब्ध नहीं करायी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अहमद खान ने थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज कराया था। अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज आरोपी डॉक्टर बुलंद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है और वह दिल्ली के एमसीडी में सरकारी डॉक्टर के रूप में कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों का किडनी ट्रांसप्लांट कराया है तथा कितने लोगों से किडनी लगवाने के नाम पर पैसे ठगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?