लाइव न्यूज़ :

मुंबई में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बच्चे को गोद दिलाने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, 20 जून मुंबई के शिवाजी नगर में फर्जी दस्तावेज बनाकर एक बच्चे को अवैध रूप से गोद दिलाने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे को गोद लेने वाले परिवार के एक सदस्य ने जन्म प्रमाण-पत्र समेत अन्य दस्तावेजों के फर्जी होने का दावा करते हुए इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। जांच में पता चला कि शिवाजी नगर के एक चिकित्सक ने बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से कहा था कि बच्चे का जन्म उसके अस्पताल में ही हुआ है जबकि बच्चे का जन्म राजस्थान में हुआ था।’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्चे का जन्म मुंबई में ही हुआ है। बच्चा अब दो साल का हो गया है। बच्चे को अवैध रूप से गोद लेने के मामले को लेकर हाल ही में शिकायत दर्ज कराई गयी है जोकि बच्चे को गोद लेने वाले परिवार और उसके परिजनों के बीच विवाद का नतीजा है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी चिकित्सक को जमानत मिल गयी है और अब इस मामले में बच्चे को गोद लेने वाले दंपति से पूछताछ की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू