लाइव न्यूज़ :

मुंबई फर्जी टीकाकरण मामले में आरोपी डॉक्टर ने पुलिस के सामने समर्पण किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:32 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून मुंबई के कांदिवली पुलिस थाने में दर्ज, ‘‘फर्जी’’ टीकाकरण के एक मामले में वांछित एक डॉक्टर ने मंगलवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले एक सत्र अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने बताया कि अपराध में डॉ मनीष त्रिपाठी की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ठाकुर ने इस मामले में विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया। कांदिवली में स्थित एक आवासीय परिसर में पिछले महीने चलाए गए ‘‘फर्जी’’ टीकाकरण की घटना में आरोपी छह लोगों में से एक त्रिपाठी है।

पुलिस इस मामले में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकारी ने बताया कि दोपहर को डॉ त्रिपाठी कांदिवली पुलिस थाने पहुंचा और समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन अब विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है।

त्रिपाठी ने 22 जून को दिंडोशी की सत्र अदालत में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका में कहा था कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक निजी अस्पताल है लेकिन मुंबई पुलिस उसके मालिकों को बचाने का प्रयास कर रही है जो ताकतवर हैं और नेताओं से उनका अच्छा संपर्क है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में ‘हीरानंदानी हेरिटेज रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ ने दावा किया था कि परिसर में आयोजित टीकाकरण शिविर में कुछ लोगों ने खुद को एक निजी अस्पताल के कर्मचारी बताकर वहां के निवासियों को ठगा। निवासियों का कहना था कि उन्हें टीकाकरण की जानकारी कोविन ऐप पर नहीं मिली और उन्हें तीन अलग अलग अस्पतालों के प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही उन्हें शक था कि उन्हें नकली टीका दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो