लाइव न्यूज़ :

वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके।

उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ आज बिहार के कुछ ज़िलों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने।’’

बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं