लाइव न्यूज़ :

सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग नहीं हो : पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने महानगर में पाबंदियों में और ढील दिए जाने से पहले शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की और उनसे कहा कि सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने और बाजारों में स्थिति सामान्य करने के लिए बल प्रयोग नही किया जाए। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

बयान में बताया गया कि उन्होंने सभी डीसीपी को निर्देश दिया कि सड़कों पर होने वाले अपराध और संपत्ति से जुड़े अपराधों में एहतियाती उपाय बरते जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कों और बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने से इन अपराधों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पाबंदियों में विभिन्न छूटों की घोषणा की और दिल्ली मेट्रो को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी। साथ ही सात जून से बाजारों में दुकानों और मॉल को सम-विषम के आधार पर खोलने की छूट दी। सरकार ने मोहल्ले की दुकानों और आसपास की दुकानों के भी संचालित होने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें सोमवार से खुलेंगी जब राष्ट्रीय राजधानी में सभी नई छूटें लागू हो जाएंगी।

बैठक में डीसीपी एवं अधिकारियों को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को अनुग्रह पैकेज प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए गये । बयान में कहा गया कि अधिकारियों को निजी तौर पर परिवार के सदस्यों को चेक सौंपना चाहिए।

श्रीवास्तव ने सभी डीसीपी को निर्देश दिया कि बल प्रयोग नही किया जाए और सामान्य हालत बनाए रखने के उपाय किए जाएं। साथ ही बाजार एवं निवासी कल्याण संगठनों के माध्यम से बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।

इसमें बताया गया कि व्यावसायिक संगठन अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से कोविड उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के जिम्मेदार होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि दुकानदार दिशानिर्देशों का पालन करें, जबकि दुकानदारों को अपने परिसर के अंदर कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos