लाइव न्यूज़ :

कोच्चि में 'स्ट्रीट लाइट' की व्यवस्था संबंधी आदेश को हल्के में नहीं लें: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:01 IST

Open in App

कोच्चि, 16 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार को चेताया कि वह उसके उन आदेशों को हल्के में या लापरवाही से न ले, जिसमें कोच्चि शहर में ''स्ट्रीट लाइट'' की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है क्योंकि सड़कों पर अंधेरा रहने के कारण अपराधिक घटनाओं में इजाफा होता है।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने राज्य सरकार से कहा, '' अदालत के आदेशों को लेकर लापवाही नहीं करें। शहर की आधी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रहीं हैं या वे बंद रहती हैं। उचित प्रकाश वाली सड़के व गलियां नागरिकों का अधिकार है। आप (राज्य) चीजों को इतने हल्के में कैसे ले सकते हैं?''

अदालत ने कहा कि अगर कोच्चि शहर की गलियों में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वह संबंधित सचिव को तलब करेंगे।

अदालत ने कहा, '' क्या आप जानते हैं कि सड़क पर अंधेरे के कारण कितनी दुर्घटनाएं होती हैं? अंधेरे में कई तरह के अपराध को अंजाम दिया जाता है। आप कोच्चि जैसे शहर में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने को हल्के में नहीं ले सकते।''

न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि उनकी हालिया यात्रा के दौरान उन्हें स्ट्रीट लाइट नदारद मिलीं। हालांकि, कई स्थानों पर तार जरूर लटकते दिखाई दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब