लाइव न्यूज़ :

कोविड—19 की जांच में कोई कोताही नहीं बरतें, जनवरी—फरवरी में दूसरी लहर आने की आशंका: महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 13:26 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर अगले साल जनवरी-फरवरी में कोरोना वायसरस महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका जताते हुये महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से 11 नवंबर को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि अगले साल जनवरी—फरवरी में महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका है ।

इसमें कहा गया है कि यूरोप में जो हो रहा है उसके आधार पर दूसरी लहर की आशंका जतायी जा रही है ।

सर्कुलर में कहा गया है कि अक्टूबर से महाराष्ट्र में कोविड—19 के मामलों में कमी देखी गयी है।

इसमें कहा गया है कि वायरस की दूसरी लहर से कई देश प्रभावित हुये हैं खास तौर से यूरोप में ।

सर्कुलर के अनुसार कोरोना वायरस की जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिये और सभी प्रयोगशालायें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के दिशा निर्देशों के अनुरूप काम करेंगी ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रत्येक दस लाख लोगों पर 140 जांच होनी चाहिये ।

सरकार की ओर से जारी इस दस्तावेज में कहा गया है कि सभी जिलों में एवं नगर निगम के दायरे में कोविड—19 जांच के लिये प्रयोगशालायें होनी चाहिये ।

इसमें कहा गया है कि यह समय की मांग है कि हम कोविड—19 के मरीजों एवं जिन लोगों को सांस लेने में समस्या है, उनके स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुये पटाखा मुक्त दीपावली मनायें ।

सर्कुलर में लोगों से अपील की गयी है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें एवं तनाव न लें।

महाराष्ट्र में 12 नवंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,36,329 मामले सामने आ चुके हैं और 45,682 की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन