लाइव न्यूज़ :

हीराकुड बांध में बिलकुल भी न छोड़ा जाए फ्लोराइड: ओडिशा सरकार ने एसपीसीबी से कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 नवंबर ओडिशा सरकार ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) को निर्देश दिया है कि हीराकुड बांध के पास संचालित एल्युमिनियम गलाने के प्लांटों में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

विभिन्न स्रोतों से जनित प्रदूषण को रोकने के उपायों में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए हुई बैठक में मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने कहा कि उद्योगों को भूजल को दूषित किये बगैर ही अपने परिसर में ही फ्लोराइड का उचित तरीके से निस्तारण करना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एसपीसीबी से कहा गया है कि वह उद्योगों द्वारा जनित अपशिष्ट और वन्यजीव पर पड़ने वाले उसके असर पर विस्तारपूर्वक अध्ययन करे।

मुख्य सचिव ने एसपीसीबी को निर्देश दिया है कि हीराकुड बांध के निकट संचालित एल्युमिनियम गलाने के प्लांट में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने बोर्ड को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जलाशय में फ्लोराइड की थोड़ी भी मात्रा न छोड़ी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच