लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं करें राशन वितरण, टीकाकरण जैसी गतिविधियां: दिल्ली शिक्षा निदेशालय

By भाषा | Updated: November 16, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की टर्म-1 परीक्षाओं की मंगलवार को शुरुआत होने के साथ ही दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि परीक्षा के दौरान राशन वितरण तथा टीकाकरण जैसी गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएं।

‘माइनर’ विषयों के लिए सीबीएसई की कक्षा 12 और 10 की परीक्षाएं क्रमशः 16 और 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। ‘मेजर’ विषयों के लिए कक्षा 10 की परीक्षा 30 नवंबर तथा कक्षा 12 की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी। कक्षा नौ और 11 की मध्यावधि परीक्षाएं भी एक दिसंबर से होने वाली हैं। उक्त परीक्षाएं ‘ऑफलाइन’ माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

सोमवार को जारी परिपत्र में कहा गया, “सभी परीक्षाओं के सुचारु और निर्बाध रूप से संचालन के लिए सरकारी, सरकार द्वारा सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे परीक्षा के दौरान राशन वितरण, टीकाकरण केंद्र या अन्य सार्वजनिक गतिविधियों को नहीं चलाएं।”

स्कूल के प्रमुखों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराने और साफ सफाई रखने का भी निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos