लाइव न्यूज़ :

पद, टिकट की इच्छा मत पालो; देश के लिए काम कर साबित करो काबीलियत : केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के लिए टिकट तथा पद मिलने की इच्छा नहीं रखने और इसके बजाय देश एवं समाज के लिए काम कर अपनी काबीलियत साबित करने को कहा।

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने ऑनलाइन संबोधन के दौरान, केजरीवाल ने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उनकी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस जैसी पार्टी के रूप में पहचानें। उन्होंने आप के लोगों से पद और टिकट की अपनी आकांक्षाओं का त्याग करने के लिए कहा।

केजरीवाल ने कहा, “यदि आप मेरे पास पद मांगने आते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इसके लायक नहीं हैं और आपको इसे मांगना पड़ रहा है। आपको इस तरह से काम करना चाहिए कि मुझे कहना पड़े कि यह पद आपको संभालना चाहिए।”

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को विस्तार देने की योजना के तहत पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर हमारी पार्टी के दो शीर्ष आदर्श हैं। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी तरह बलिदान देने के लिए तैयार रहना होगा।”

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की 10वीं बैठक वैश्विक महामारी के कारण ऑनलाइन हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां