लाइव न्यूज़ :

सरस्वती पूजा को वेलेंटाइन डे न मानें, बंगाल में 'बजरंग दल' के पोस्टर पर चेतावनी

By भाषा | Updated: February 17, 2021 00:23 IST

Open in App

कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पाए गए एक पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि सरस्वती पूजा के शुभ अवसर को वैलेंटाइन डे मानने की गलती न करें और इस दिन घूमते पाए जाने वाले प्रेमी जोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से, राज्य भर में शिक्षण संस्थानों में देवी सरस्वती पूजा करने के बाद छात्र-छात्राएं इस दिन एक साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं।

मंगलवार को उत्तरपारा शहर में हुगली नदी के पास एक दीवार पर चिपकाए गए पोस्टर को कथित तौर पर बजरंग दल द्वारा जारी किया गया था, लेकिन संगठन के एक नेता ने कहा कि संगठन इसमें शामिल नहीं है।

बजरंग दल ‘वेलेंटाइन डे’ के जश्न के खिलाफ रहता है, क्योंकि उसका मानना है कि यह एक पश्चिमी अवधारणा है।

बंगाली में लिखे पोस्टर में यह भी कहा गया है कि जब हमारी सरकार आएगी, तो हमारी संस्कृति को ऐसे कृत्यों से बचाने के लिए कानून बनाएगी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसे दकियानुसी बताया, जबकि भाजपा ने कहा कि किसी को भी इसको लेकर धमकी नहीं देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए