लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मरीजों से ज्यादा फीस ना वसूलें : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने अस्पतालों को चेताया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:23 IST

Open in App

उस्मानाबाद (महाराष्ट्र), 18 जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कोविड-19 मरीजों से इलाज के लिए ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों को शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शहरों, जिलों और तहसीलों में इनके इलाज का शुल्क तय किया हुआ है।

यहां संवाददाता सम्मेलन में पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान अस्पताल से मरीजों को दिए जाने वाले बिलों के सत्यापन के लिए ऑडिटर नियुक्त किए हैं। आज दिन में पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने उस्मानाबाद और बीड में महामारी के हालात की समीक्षा की।

पवार ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए धन की कोई कमी नहीं है और प्रत्येक विधायक को विकास कार्यों के लिए दिए जाने वाले चार करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये कोविड-19 से जुड़ी चीजों पर खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि जरुरत होने पर इस एक करोड़ रुपये की सीमा को बढ़ाया जा सकता है।

राकांपा नेता ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमित लोगों की संख्या और संक्रमण दर ज्यादा है वहां नमूनों की जांच बढ़ाने को कहा गया है और स्थानीय निकाय तथा पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाएं और संक्रमण के मामलों में गिरावट आने पर भी ढील ना बरतें।

फसल ऋण के बारे में पवार ने कहा कि देखा जा रहा था कि बड़े बैंक बड़े-बड़े किसानों को पैसे दे रहे हैं और उनके लाभार्थियों की संख्या जिला सहकारी बैंकों के मुकाबले कम है। इस समस्या के हल के लिए मुंबई में जल्दी ही एक बैठक होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को 15 जुलाई तक ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!