किसानों को अवैध रूप से हिरासत में लिये जाने की अफवाहों पर नहीं करें यकीन: दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:06 IST2021-02-01T20:06:25+5:302021-02-01T20:06:25+5:30

Do not believe rumors of illegal detention of farmers: Delhi Police | किसानों को अवैध रूप से हिरासत में लिये जाने की अफवाहों पर नहीं करें यकीन: दिल्ली पुलिस

किसानों को अवैध रूप से हिरासत में लिये जाने की अफवाहों पर नहीं करें यकीन: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली पुलिस ने सोमवार को लोगों से तीन नये कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को अवैध रूप से हिरासत में लेने की अफवाहों पर यकीन नहीं करने की अपील की और कहा कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चल रही है।

दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी ऐश सिंघल ने बताया कि अबतक 44 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं और 122 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों के बारे में सूचना लोगों तक पहुंचाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर डाली गयी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग गिरफ्तार किये गये हैं उनके रिश्तेदार संबंधित थानों से जानकारी ले सकते हैं।

सिंघल ने कहा, ‘‘ हम लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील करते हैं। दिल्ली पुलिस की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चल रही है। ’’

पुलिस के अनुसार गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए थे और 30 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ 26 जनवरी की हिंसा के बाद कई किसानों को अवैध रूपसे हिरासत में लिये जाने और गायब होने की अफवाहें फैलायी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने अबतक 44 मामले दर्ज किये है और 122लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

उसने कहा, ‘‘ उनका ब्योरा दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर है। किसी को भी पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Do not believe rumors of illegal detention of farmers: Delhi Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे