लाइव न्यूज़ :

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कोविड मरीजों को गृह पृथकवास में रहने की अनुमति न दें: सरमा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त किसी भी आयु वर्ग के कोविड-19 मरीजों को घर में पृथकवास में रहने की इजाजत नहीं दे।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सांस्थानिक पृथकवास में रखा जा सकता है। सरमा ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में मौत के मामलों में और संक्रमण दर में भारी कमी आई है और उन्होंने विश्वास जताया है कि आने वाले कुछ सप्ताह में स्थिति और भी सुधरेगी।

मुख्यमंत्री ने शिशु रोग आईसीयू की स्थिति की भी समीक्षा की। विभिन्न अस्पतालों में इसकी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने राज्य में 13 ऑक्सीजन संयंत्रों के कामकाज के साथ ही राज्य को केंद्र की तरफ से मिले छह ऑक्सीजन संयंत्रों को लगाए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राज्य में अगले कुछ दिनों में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की नई खेप आ रही है और ऐसे में टीकाकरण प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?