लाइव न्यूज़ :

क्या उत्तर प्रदेश जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत है: बघेल

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को लेकर सोमवार को मांग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिये जाने का उल्लेख करते हुए बघेल ने यह सवाल किया कि क्या अब उत्तर प्रदेश जाने के लिए पासपोर्ट एवं वीजा की जरूरत है?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी की घटना से पूरा देश आंदोलित है। सबने देखा कि किसानों के साथ किस तरह की बर्बरता की गई। भाजपा अंग्रेजों से प्रेरित है और उनकी प्रेरणा से ये आज तक राजनीति कर रहे हैं।’’

बघेल के मुताबिक, ‘‘तीनों काले कानूनों के खिलाफ विभिन्न प्रदेशों की विधानसभाओं में प्रस्ताव पारित किये गए। लेकिन इस सरकार की हठधर्मिता देखने को मिली। (मनोहर लाल) खट्टर साहब कहते हैं कि किसानों पर लाठियां चलाओ। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने किसानों को धमकी दी कि सुधर जाओ।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘लखीमपुर की घटना से तय है कि भाजपा को किसान बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह किसानों को कुचल देना चाहती है। यह सरकार का तानाशाही वाला रुख है।’’

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया, ‘‘‘मैंने लखनऊ जाना चाहा तो मुझे वहां उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विभिन्न दलों के नेताओं को नजरबंद कर दिया गया या फिर गिरफ्तार कर लिया गया। क्या उत्तर प्रदेश में आम नागरिक के अधिकार छीन लिए गए हैं? क्या उत्तर प्रदेश में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह साधारण घटना नहीं, बल्कि सीधे-सीधे हत्या है। सबसे पहले गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए। एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।’’

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए तथा मिश्रा एवं उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

उन्होंने सवाल किया कि मंत्री के पुत्र को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

वल्लभ ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बनाकर की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो