लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- आने वाले दिनों में जीवन का हिस्सा बन जाएगा मास्क, बनाकर रखनी होगी 'दो गज दूरी'

By भाषा | Updated: April 27, 2020 21:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मास्क हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएंगे और इसके साथ ही उन्होंने ‘दो गज दूरी’ का मंत्र दोहराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ‘दो गज दूरी’ का मंत्र दोहराते हुए सामाजिक अंतराल बनाकर रखने पर जोर दिया।मोदी ने इस बारे में भी आगाह किया कि इस घातक वायरस का खतरा जल्द खत्म नहीं होने वाला।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘दो गज दूरी’ का मंत्र दोहराते हुए सामाजिक अंतराल बनाकर रखने पर जोर दिया और कहा कि आने वाले दिनों में मास्क और चेहरे ढकने वाले गमछे हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएंगे।

अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में मोदी ने इस बारे में भी आगाह किया कि इस घातक वायरस का खतरा जल्द खत्म नहीं होने वाला और सतत निगरानी की अत्यंत आवश्यकता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में मास्क और गमछे हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि आगे की रणनीतियों को आकार देते समय मौसम में परिवर्तन-गर्मियों तथा मानसून के आने तथा इस मौसम में संभावित बीमारियों को ध्यान में रखा जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को ग्राम पंचायतों को संबोधित करते हुए मोदी ने सामाजिक दूरी को ‘दो गज दूरी’ के सामान्य शब्दों में परिभाषित करने के लिए ग्रामीण भारत की सराहना की थी। उन्होंने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी इन शब्दों का इस्तेमाल किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह