लाइव न्यूज़ :

केरल में डीएनए जांच में पुष्टि हुई: अनुपमा ही है बच्चे की मां

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 नवंबर केरल में जिस बच्चे को गोद लेने के मुद्दे पर विवाद पैदा हो गया था, उसके जैविक माता-पिता अनुपमा चंद्रन तथा उनके पति अजीत हैं। दंपति और नवजात बच्चे की डीएनए जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कल राजीव गांधी जैवप्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) में बच्चे और दंपति की कराई गयी डीएनए जांच का परिणाम ‘पॉजिटिव’ आया है।

जांच परिणाम के बारे में सूचित किये जाने के बाद दंपति बच्चे को देखने यहां निर्मला शिशु भवन पहुंचे, जिसे अनुपमा ने पिछली बार तब देखा था, जब वह केवल तीन दिन का था।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अधीन आने वाले शिशु भवन से बाहर निकलकर अनुपमा ने संवाददाताओं से कहा कि उसे खुशी है कि उन्हें बच्चा वापस मिल गया है, लेकिन अब उसके लिए बच्चे को यहां छोड़ना मुश्किल हो रहा है। संवाददाताओं से बातचीत में वह भावुक हो गयी।

उसने उम्मीद जताई कि अब इस मामले में कुटुंब अदालत में सुनवाई 30 नवंबर से पहले होगी। अनुपमा ने कहा कि अदालत द्वारा सुनवाई के बाद उसे उसका बेटा जल्द मिल जाएगा।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने कहा कि राज्य की माकपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अनुपमा के बच्चे के कथित अपहरण और गोद लिये जाने के सिलसिले में सीडब्ल्यूसी में काम कर रहे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी है।

अनुपमा ने आरोप लगाया था कि उसके पिता जो एक स्थानीय माकपा नेता हैं, वह उसके बच्चे को जबरन अपने साथ ले गये थे, जिसके बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था और सरकार ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिये।

अनुपमा ने अपने माता-पिता पर एक साल पहले उसके बच्चे को जन्म लेते ही जबरन ले जाने का आरोप लगाया था। एक कुटुंब अदालत ने पिछले महीने बच्चे के गोद लेने की प्रक्रिया पर रोक लगाई थी और पुलिस को मामले में सीलबंद लिफाफे में विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया