लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में दिल्ली सरकार को डीएमआरसी सौंपेगी 100 फीडर ई-बसें, जानें किन रूटों पर होगा इनका परिचालन

By भाषा | Updated: February 21, 2023 15:43 IST

इस पर बोलते हुए दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा था कि "डीएमआरसी दिसंबर 2019 से शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क डिपो से पूर्वी और उत्तरी क्लस्टर में फीडर ई-बसों का संचालन कर रही है। इन बसों को परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के माध्यम से चलाया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देडीएमआरसी के अधिकारियों ने 100 फीडर ई-बसें को लेकर एक बयान दिया है। उन लोगों ने कहा है कि डीएमआरसी इसी साल अप्रैल से दिल्ली सरकार को ई बसें सौंपेगी। ऐसे में इसके चलने के लिए स्टेशनों का भी चयन किया गया है।

नई दिल्ली:दिल्ली मेट्रो अप्रैल महीने से अपनी 100 फीडर ई-बसों का बेड़ा दिल्ली सरकार को सौंपना शुरू करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इस पर बोलते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने कहा है कि ''डीएमआरसी इस साल अप्रैल महीने से सभी बसों को दिल्ली सरकार को सौंप देगी।'' 

फीडर बसों को लेकर क्या बोले अधिकारी

अधिकारी ने बताया है कि ये 100 ई-बस दिल्ली मेट्रो की ओर से शहर में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों का पहला बेड़ा हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल, ये ई-बस शहर में छह मार्गों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि फीडर बस दूरदराज के इलाकों तक सेवाएं प्रदान करेंगी जिनमें डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड से भी भुगतान स्वीकार किया जाएगा। 

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के अंत में, अधिकारियों ने कहा था कि दिल्ली सरकार जल्द ही दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच मजबूत करने के लिए डीएमआरसी की इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े का अधिग्रहण करेगी। 

380 फीडर बसों का होगा संचालन

इसके बाद, कैबिनेट ने हाल में डीएमआरसी की 100 से अधिक मौजूदा इलेक्ट्रिक बसों का अधिग्रहण करने का फैसला किया और वहीं, इस साल परिवहन विभाग के तहत अतिरिक्त 380 फीडर बसों का संचालन करने का फैसला भी किया गया है। 

फीडर बसों को लेकर दिल्ली सरकार ने बयान में क्या कहा था

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा था, "डीएमआरसी दिसंबर 2019 से शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क डिपो से पूर्वी और उत्तरी क्लस्टर में फीडर ई-बसों का संचालन कर रही है। इन बसों को परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के माध्यम से चलाया जाएगा।’’ 

इसने कहा था, "अतिरिक्त 380 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए, छह स्टेशन-वेलकम, कोहाट एन्क्लेव, रिठाला, नांगलोई, मुंडका और द्वारका की पहचान की गई है। इन स्थानों पर डिपो का निर्माण डीएमआरसी द्वारा किया जाएगा।" अधिकारियों ने कहा था कि परिवहन विभाग फीडर बसों को प्रति किलोमीटर के आधार पर संचालित करेगा, जहां ऑपरेटरों को दिन के दौरान तय की गई दूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोNew Delhiदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां