लाइव न्यूज़ :

येलो लाइन पर निजी एजेंसी के जरिए अनुबंध पर ट्रेन संचालक नियुक्त करेगा डीएमआरसी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर कई ट्रेन संचालकों को नियुक्त किया है जिनकी भर्ती अनुबंध के आधार पर एक निजी एजेंसी के जरिए की गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुड्डा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन या लाइन 2 दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सबसे पुरानी और व्यस्त लाइन में से एक है। 49.31 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 37 स्टेशन आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि डीएमआरसी ने इस कोरिडोर पर ‘‘तीन साल की अवधि’’ के लिए ट्रेन के संचालन के प्रबंधन के वास्ते ‘‘एक निजी एजेंसी की सेवाएं’’ ली हैं। पूर्णकालिक चालकों के दल के अलावा यह भर्तियां की गयी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संचालकों की भर्ती के लिए निजी एजेंसी की सेवाएं ली गयी हैं लेकिन यह ‘‘ट्रेन संचालन का किसी भी तरीके से निजीकरण नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डीएमआरसी में पूर्णकालिक ट्रेन संचालक काम करते रहेंगे और निजी कंपनी अनुबंध के आधार पर हमारे लिए ट्रेन संचालकों की भर्ती करेगी। साथ ही इन ट्रेन संचालकों को डीएमआरसी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा, प्रमाण-पत्र दिया जाएगा और डीएमआरसी द्वारा इनकी देखरेख की जाएगी।’’

एक सूत्र ने बताया कि 153 ट्रेन संचालक दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी, शास्त्री पार्क में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें से प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ‘‘करीब 70 ट्रेन संचालकों ने योग्यता जांच पास कर ली है।’’ ये ट्रेन संचालक शास्त्री पार्क में डीएमआरसी के परिचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) की देखरेख में ट्रेन का संचालन करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी के नेटवर्क में करीब 1,200 ट्रेन संचालक काम कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य कॉरीडोर के लिए भी ऐसी योजनाएं हैं, इस पर सूत्रों ने कहा कि डीएमआरसी की ‘‘चरणबद्ध तरीके’’ से ऐसी ही प्रक्रिया के जरिए ट्रेन संचालकों की सेवाएं लेने की योजना है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चेन्नई मेट्रो में पहले से ही ऐसी व्यवस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया