लाइव न्यूज़ :

डीएमआरसी: 21 नवंबर को सुबह कुछ देर राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी मेट्रो

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय सेक्शन पर पटरी संबंधी रखरखाव कार्य के लिए ट्रेन सेवाएं 21 नवंबर को सुबह कुछ घंटे के लिए निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली स्टेशन को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘20 और 21 नवंबर की दरमियानी रात को यलो लाइन पर स्थित केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर पटरी के पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के मद्देनजर 21 नवंबर को सुबह इस लाइन पर ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए विनियमित रहेंगी।’’

इस दिन राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय सेक्शन के बीच सुबह सेवा शुरू होने से 7:30 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी के अनुसार इस सेक्शन में ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।

यलो लाइन के बाकी हिस्से में समयपुर बादली से राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर तक सेवाएं यथावत चलेंगी। बयान में यह भी बताया गया कि राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच इस अवधि में नि:शुल्क फीडर बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 दिसंबर की सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, अपने शहर में दाम देखें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान