लाइव न्यूज़ :

कोयम्बटूर से द्रमुक का विधायक नहीं होने के बावजूद उसके साथ भेदभाव नहीं होगा: स्टालिन

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:02 IST

Open in App

कोयंबटूर, 22 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को कहा कि कोयंबटूर जिले से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का कोई भी विधायक नहीं होने के बावजूद सरकार बुनियादी ढांचा मुहैया कराने और विकास परियोजनाओं में कोई भेदभाव नहीं करेगी।

स्टालिन ने यहां विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में द्रमुक की जीत के तुरंत बाद उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें सत्ता में लाने के लिए वोट दिया और उन क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार का भी आश्वासन दिया, जहां लोग पार्टी को वोट देने में विफल रहे।

उन्होंने कहा कि द्रमुक को पिछले विधानसभा चुनावों में अन्य जिलों की तरह यहां सफलता नहीं मिली, लेकिन सरकार ने मंत्रियों को विकास की निगरानी करने के लिए जिले आवंटित किये हैं तथा विद्युत मंत्री सेंथिल बालाजी को कोयम्बटूर जिले की निगरानी का जिम्मा दिया गया है।

अन्नाद्रमुक और उसकी सहयोगी भाजपा ने जिले के सभी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है, जिसे आमतौर पर अन्नाद्रमुक का गढ़ माना जाता है। हालांकि, दो संसदीय क्षेत्र - कोयंबटूर और पोलाची - पर क्रमश: माकपा और द्रमुक का कब्जा है, जो राज्य में सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां हवाईअड्डा विस्तार परियोजना के लिए 1,132 करोड़ रुपये जारी करने के साथ ही सभी लंबित परियोजनाओं को अपने हाथ में ले लिया है। पांच सड़क परियोजनाओं के लिए राशि आवंटित की जा रही है और शहर के बीचोंबीच स्थित केंद्रीय जेल को ग्रामीण इलाके में ले जाने तथा दो पार्क बनाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस शहर को उतना ही महत्व दिया जाएगा, जितना चेन्नई को दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक औद्योगिक शहर होने के नाते, विशेष रूप से निर्यातोन्मुख उद्योगों के साथ, सरकार इसे तमिलनाडु में सबसे अच्छे प्रमुख औद्योगिक स्थलों में से एक बनाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मंगलवार को यहां होने वाले औद्योगिक सम्मेलन के दौरान अधिक निवेश आकर्षित करने, लाखों रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ प्रमुख उद्योगों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगी।

स्टालिन ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की नई और पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू