लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सीएए के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी: स्टालिन

By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:31 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मार्च द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार से विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने और भारत के शरणार्थी शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता प्रदान करने का अनुरोध लगातार करती रहेगी।

शनिवार को जारी किए गए पार्टी के घोषणापत्र में उन्होंने कहा कि द्रमुक ने सीएए का पुरजोर विरोध किया था और इसके खिलाफ अभियान चलाया था।

यहां तक कि द्रमुक ने इस कानून को रद्द करने का दबाव डालने के लिए तमिलनाडु में एक करोड़ हस्ताक्षर करवाने का अभियान भी चलाया था।

उन्होंने कहा, '' केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून,2019 को रद्द करने का अनुरोध किया जाएगा।''

द्रमुक ने घोषणापत्र में कहा है कि केंद्र सरकार से श्रीलंका को सीएए में शामिल करने और भारत के शरणार्थी शिविरों में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता प्रदान करने का अनुरोध किया जाएगा।

द्रमुक अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, '' मैं एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि अगर द्रमुक सत्ता में आई तो विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर सीएए को रद्द करने को लेकर आवाज उठाई जाएगी।''

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कथित किसान-विरोधी चेन्नई-सलेम राजमार्ग परियोजना को लागू नहीं किया जाएगा।

द्रमुक ने अपने चुनावी घोषणापत्र के 505 बिंदुओं में कई लोकलुभावन वादे किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित