लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए DMK लेगी प्रशांत किशोर की संस्था की मदद

By भाषा | Updated: February 3, 2020 06:35 IST

लगभग एक दशक तक विपक्ष में रही द्रमुक, अन्नाद्रमुक से सत्ता छीनने की यथासंभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने कहा कि आईपैक के कई युवा पेशेवर उसके साथ काम करने को तैयार हैं।

Open in App

विपक्षी पार्टी द्रमुक ने रविवार को कहा कि वह अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की रुपरेखा बनाने के लिए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था “इंडियन पोलिटिकल एक्शन कमेटी” (आईपैक) की सहायता लेगी।

लगभग एक दशक तक विपक्ष में रही द्रमुक, अन्नाद्रमुक से सत्ता छीनने की यथासंभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने कहा कि आईपैक के कई युवा पेशेवर उसके साथ काम करने को तैयार हैं।

द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा, “यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि तमिलनाडु के कई प्रतिभाशाली और युवा पेशेवर आईपैक के बैनर तले 2021 के चुनाव में हमारे साथ आ रहे हैं और तमिलनाडु को उसका पुराना गौरव वापस दिलाने की योजना में सहायता करेंगे।”

ट्वीट का उत्तर देते हुए आईपैक ने ट्वीट किया, “इस अवसर के लिए एम. के. स्टालिन का धन्यवाद। आईपैक की तमिलनाडु टीम द्रमुक के साथ काम करने के लिए उत्साहित है। आईपैक की टीम 2021 का चुनाव जीतने में सहायता करेगी और आपके नेतृत्व में राज्य को पुनः प्रगति के पथ पर ले जाने में योगदान देगी।” 

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडुप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों