लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने अन्नाद्रमुक मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को याचिका सौंपी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:59 IST

Open in App

चेन्नई, 19 फरवरी द्रमुक ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के पांच मंत्रियों और एक विधायक से जुड़े कथित घोटालों की दूसरी सूची सौंपी और इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की।

द्रमुक के महासचिव दुरैमुरुगन ने कहा, "हमने पांच मंत्रियों और एक विधायक के खिलाफ सबूत के साथ भ्रष्टाचार के आरोपों की नौ शिकायतों की सूची सौंपी है। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया कि वह संविधान द्वारा उन्हें प्रदत्त अधिकारों के अनुसार उचित कार्रवाई करेंगे। "

इस दौरान आरएस भारती और टीआर बालू सहित पार्टी के अन्य नेता भी दुरैमुरुगन के साथ थे।

दुरैमुरुगन ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल ने उन्हें सूचित किया कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन द्वारा दिए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की सूची वह पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री को भेज चुके हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी ऐसी तीसरी सूची भी सौंपेगी, उन्होंने कहा, ‘‘कोई संभावना नहीं है। इसके लिए कोई मौका नहीं है क्योंकि उस समय तक यह सरकार सत्ता में नहीं रहेगी।’’

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

द्रमुक ने पहली ऐसी याचिका पिछले साल 22 दिसंबर को राज्यपाल को दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र