लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ तमिलनाडु विस में प्रस्ताव पारित करने की मांग की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:37 IST

Open in App

चेन्नई, एक जनवरी द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से आग्रह किया कि वह पंजाब और केरल से सीख लेते हुए केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वाला एक प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित करायें जिनके खिलाफ किसान दिल्ली के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस उद्देश्य के लिए तुरंत सदन का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। एक दिन पहले ही केरल विधानसभा में कानूनों को निरस्त करने का दबाव बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

किसान जिसमें मुख्य तौर पर पंजाब और हरियाणा के किसान हैं, लगभग 40 दिनों से दिल्ली के पास प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि ये कानून उनके हितों के लिए हानिकारक हैं, हालांकि सरकार की ओर से इस आरोप को खारिज किया गया है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एवं भाजपा की सहयोगी अन्नाद्रमुक कृषि कानूनों का बचाव कर रही है और स्वयं मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा है कि ये कानून किसानों, विशेष तौर पर राज्य के किसानों को प्रभावित नहीं करते हैं।

स्टालिन ने कहा कि किसान भयंकर ठंड में 37 दिनों से दिल्ली के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वे तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के अपने रुख पर कायम हैं।

स्टालिन ने कहा, ‘‘किसानों को कर्ज माफी और मुफ्त बिजली देने वाला पहला राज्य होने के नाते, यह जरूरी है कि तमिलनाडु संकट की इस घड़ी के दौरान उनके साथ खड़ा हो और उनकी मांगों को साकार करने में मदद करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अनुरोध है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया जाए और इसके लिए सदन तुरंत आहूत किया जाए।’’

कांग्रेस शासित पंजाब और वाम शासित केरल के साथ ही दिल्ली की आप सरकार ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में, तीनों कानूनों को निरस्त करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए