लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सांसद ए. राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से माफी मांगी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:17 IST

Open in App

उद्गमंडलम (तमिलनाडु), 29 मार्च द्रमुक सांसद ए. राजा ने कथित रूप से के. पलानीस्वामी की दिवंगत मां के बारे में की गई टिप्पणियों के लेकर मुख्यमंत्री से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी बातों का ''गलत मतलब'' निकाला गया और उसे ''तोड़-मरोड़कर'' पेश किया गया।

पलानीस्वामी रविवार को चेन्नई में चुनावी रैली के दौरान उस बात को याद करके भावुक हो गए थे, जिसके बाद राजा ने माफी मांगी है।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता पलानीस्वामी ने नीलगिरी से द्रमुक सांसद राजा के खिलाफ इस संबंध में भारतीय दंड संहिता तथा जन प्रतिनिधित्व कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कराया है।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिये छह अप्रैल को मतदान होना है।

राजा ने रविवार को जिले गुडलूर की जनसभा में स्पष्ट किया कि उनका इरादा पलानीस्वामी या उनकी दिवंगत मां का अपना करना नहीं था। वह तो बस एक बच्चे की मिसाल देकर अपनी पार्टी के प्रमुख एम. के. स्टालिन तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व गुणों की बीच तुलना कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''मुझे अभी खबर मिली कि मुख्यमंत्री मेरी टिप्पणियों के लेकर भावुक हो गए। मुझे इस बात का बहुत दुख है। मेरी जिन बातों को गलत समझा गया उनके लिये मैं तहेदिल से खेद व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू