लाइव न्यूज़ :

द्रमुक विधायक श्रवणन भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:23 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मार्च तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले द्रमुक विधायक पी श्रवणन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने तुरंत ही श्रवणन को मदुरै उत्तर विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाने की भी घोषणा कर दी।

विधायक ने द्रमुक के जिला स्तरीय पदाधिकारियों पर ''मूक यातना'' का आरोप लगाते हुए भगवा पार्टी का दामन थामा है।

दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी 17 उम्मीदवारों की सूची में श्रवणन का भी नाम शामिल है।

भाजपा की सूची में तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन, अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर और पूर्व मंत्री नयनार नागेंद्रन का भी नाम शामिल है।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने विधानसभा की 20 सीटें भाजपा को दी है। इसके अलावा, कन्याकुमारी लोकसभा सीट भी भगवा पार्टी को दी है।

विधानसभा चुनाव और लोकसभा सीट पर उपचुनाव छह अप्रैल को होंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले कू का सेलवम के बाद भाजपा में शामिल होने वाले श्रवणन द्रमुक के दूसरे विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos