लाइव न्यूज़ :

'बिहारियों के पास कम दिमाग.....छीन रहे लोगों की नौकरी', डीएमके नेता का विवादित बयान

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2021 12:44 IST

डीएमके नेता केएन नेहरू ने ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के लोगों में कम दिमाग होता है। साथ ही उन्होंने लालू यादव पर भी रेल मंत्री रहने के दौरान केवल बिहार के लोगों को नौकरी देने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके नेता केएन नेहरू ने 25 जुलाई को एक रोजगार शिविर में दिया था विवादित बयानबिहारी और दूसरे उत्तर भारतीय लोग तमिलनाडु के लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं: केएन नेहरू

नई दिल्ली: तमिलनाडु सरकार में मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू बिहार के लोगों पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि तामिल  लोगों के मुकाबले बिहारी कम बुद्धिमान होते हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारी तमिलनाडु के लोगों की नौकरी छीन रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार केएन नेहरू ने ये विवादित बयान 25 जुलाई को तिरुचिरापल्ली में डीएमके के कार्यालय में आयोजित रोजगार शिविर में अपने संबोधन के दौरान दिया था। ये कैंप 23 जुलाई को शुरू हुआ था और केएन नेहरू यहां 25 तारीख को पहुंचे थे।

केएन नेहरू ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बिहारी और दूसरे उत्तर भारतीय लोग तमिलनाडु के लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि कई लोग बैंकों और दूसरी जगहों पर बिना तमिल या अंग्रेजी जाने नौकरी कर रहे हैं।

लालू यादव का भी किया जिक्र

केएन नेहरू ने आगे कहा कि तमिलनाडु के लोगों से बिहार के लोग कम बुद्धिमान हैं। उन्होंने कहा, 'लालू यादव ने रेल मंत्री के तौर पर रेलवे को बिहारियों से भर दिया है। खासकर निचले स्तर की नौकरी, जबकि बिहारी तामिल लोगों के मुकाबले कम बुद्धिमान होते हैं।'

डीएमके नेता ने आगे कहा, 'त्रिची में दक्षिणी रेलवे के गोल्डन रॉक वर्कशॉप में अभी बिहार से 4000 लोग काम कर रहे हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर ज्यादातर गेटकीपर बिहारी हैं। ये सबकुछ लालू यादव की वजह से हुआ। वह जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने सभी बिहारियों को रेलवे की परीक्षा पास करवाई और नौकरी में भर्ती किया। ये लोग न तमिल जानते हैं और न ही हिंदी जानते हैं। साथ ही हम तामिल लोगों से भी कम इनकी बुद्धि है। इसके बावजूद वे तमिलनाडु में काम कर रहे हैं।'

टॅग्स :बिहारतमिलनाडुबिहार समाचारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित