लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के खिलाफ चुनावी अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:53 IST

Open in App

चेन्नई, 20 दिसंबर तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले, प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक ने रविवार को सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक के खिलाफ “शासन क्षमता की कमी” का आरोप लगाते हुए अभियान चलाया।

ट्विटर पर “वीरिजेक्टएडीएमके” यानी ‘हम अन्नाद्रमुक को अस्वीकार करते हैं’ के शीर्षक से एक अभियान चलाया गया जिसमें कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के संवेदनशील मुद्दों को उठाकर अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों में लोगों से अन्नाद्रमुक को हराने का आग्रह किया गया।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने एक वीडियो में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 16,000 से अधिक गांवों और वार्डों का दौरा करेंगे ताकि ‘ग्राम सभाएं’ आयोजित की जा सकें और अभियान के हिस्से के रूप में अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ प्रस्तावों को स्वीकार किया जाएगा।

2011 से सत्ता से बाहर द्रमुक सत्ता में वापस आने और अन्नाद्रमुक को गद्दी से उतारने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे