लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं को ‘आधिकारिक’ दर्जा दिलाने के लिए काम करेगी : स्टालिन

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:44 IST

Open in App

चेन्नई, छह जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि द्रमुक सरकार तमिल समेत संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि के निरंतर प्रयास के बाद 2004 में आज ही के दिन केंद्र ने घोषणा की थी कि तमिल को शास्त्रीय भाषा घोषित किया जाएगा।

तमिल को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देते हुए केंद्र सरकार द्वारा 12 अक्टूबर, 2004 को एक अधिसूचना जारी की गयी थी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘द्रमुक सरकार तमिल समेत संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए दृढ़तापूर्वक काम करती रहेगी।’’

तमिल के अलावा संस्कृत, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भारत में घोषित शास्त्रीय भाषाएं हैं।

संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा हिंदी और उसकी लिपि देवनागरी है। आठवीं अनुसूची में हिंदी समेत 22 भाषाएं हैं।

अनुच्छेद 343 का संबंध राज्य के आधिकारिक भाषा या भाषाओं से है। इसके मुताबिक राज्य विधानमंडल उस राज्य की किसी भी या सभी आधिकारिक उद्देश्य/उद्देश्यों के वास्ते एक या अधिक भाषा कानूनन अपना सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह