लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:42 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जुलाई अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार ने मुख्य विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर तुच्छ राजनीतिक कदम उठाया है।

पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर से संबंधित परिसरों में सतर्कता अधिकारियों द्वारा छापेमारी करने के एक दिन बाद, पार्टी ने द्रमुक सरकार पर ‘‘अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले थोपने संबंधी तुच्छ राजनीतिक कदम उठाने का आरोप लगाया।’’

पार्टी के शीर्ष दो नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा कि अगर द्रमुक शासन इस तरह की रणनीति के माध्यम से अन्नाद्रमुक को खत्म करने का सपना देखता है, तो यह केवल एक दिन के सपने के रूप में समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक एक ऐसा आंदोलन है जो इस तरह के ‘‘दमन’’ के बावजूद और ताकतवर होता गया।

उन्होंने द्रमुक सरकार से ‘‘इस प्रतिगामी कदम को छोड़ने’’ और ईमानदारी और कुशलता से शासन करने के लिए आगे आने को कहा।

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री विजयभास्कर के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

पार्टी ने इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया था और कहा था कि ‘‘झूठे वादों के दम पर सत्ता में आई’’ द्रमुक लोक कल्याण पर नहीं बल्कि विपक्ष के खिलाफ ‘‘प्रतिशोधात्मक कार्रवाई’’ पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब