लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार ने घर तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए अपनी प्रमुख योजना की शुरूआत की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 22:37 IST

Open in App

चेन्नई, पांच अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को प्रदेश के कृष्णागिरी जिले के एक गांव में ‘मक्कलाई थेडी मरुथुवम' योजना की शुरूआत की ।

इस योजना की शुरूआत करते हुये स्टालिन ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव से पहले किये गये अपने वादे ‘‘सबके लिये स्वास्थ्य सुविधा’’ को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि यह उनके उन सात वादों में से एक है जो उनके ‘दस साल के दृष्टिपत्र ’ का हिस्सा है जिसे विधानसभा चुनाव से पहले जारी किया गया था ।

विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद स्टालिन ने सात मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था ।

मुख्यमंत्री ने कृष्णागिरी में संवाददाताओं से कहा कि इस योजना के तहत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाया जायेगा और पहले चरण में 1264 महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवियों, 50 फिजियोथेरेपिस्ट और इतनी ही संख्या में नर्सों की तैनाती की जायेगी ।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस योजना के लिये 242 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को जल्दी ही पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए