लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार ने सभी जातियों के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मंदिरों का पुजारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:24 IST

Open in App

चेन्नई, 14 अगस्त सभी जातियों के अभ्यर्थियों को मंदिरों में पुजारी नियुक्त करने का अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए तमिलनाडु की द्रमुक नीत सरकार ने शनिवार को विभिन्न जातियों के 24 प्रशिक्षित ‘अर्चकों’ को नियुक्ति दी है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विभिन्न श्रेणियों में पदों पर नियुक्ति करते हुए 75 लोगों को ‘हिन्दू धर्म और परमार्थ अक्षय निधि विभाग’ का नियुक्ति आदेश सौंपा।

नियुक्ति पाने वालों में 24 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने हिन्दू मंदिरों में पुजारी बनने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र से अपना प्रशिक्षण पूरा किया है, वहीं 34 लोगों ने अन्य ‘पाठशालाओं’ से अर्चक का प्रशिक्षण पूरा किया है।

सरकार ने बताया कि जिन 208 लोगों को नियुक्ति दी गई है उनमें ‘भट्टाचार्य’, ‘ओधुवर्य’ पुजारी और तकनीकी तथा कार्यालय सहायक शामिल हैं। इन सभी को तय प्रक्रिया के तहत नियुक्ति दी गई है।

भट्टाचार्य जहां वैष्णव पुजारी हैं, वहीं ओधुवर्य को तमिल शैव परंपराओं में प्रशिक्षित किया जाता है जो भगवान शिव का गुणगान करने के लिए अप्पार और माणिकवसागर सहित शैव संतों द्वारा रचित स्तोत्रों का गान करते हैं।

चौदह अगस्त को तमिलनाडु में द्रमुक का सरकार बने 100 दिन हो गए हैं। पार्टी ने राज्य में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में आश्वासन दिया था कि मंदिरों में पुजारी पद के लिए प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी जातियों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। स्टालिन ने सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सुधारवादी नेता थनाथई पेरियार ई. वी. रामास्वामी का संदर्भ देते हुए सरकार ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उन्होंने ईश्वर में आस्था रखने वाले सभी लोगों के लिए पूजा के समान अधिकार की लड़ाई लड़ी।

बयान के अनुसार, उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाली तत्कालीन द्रमुक सरकार (2006 से 11) ने हिन्दुओं के सभी जातियों से ताल्लुक रखने वालों को मंदिरों का पुजारी नियुक्त करने के लिए सरकारी आदेश जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू