लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर केंद्र की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:03 IST

Open in App

चेन्नई, 19 दिसंबर द्रमुक ने पश्चिम बंगाल के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने संबंधी केंद्र के आदेश को शनिवार को मनमाना और संघीय ढांचे के खिलाफ बताया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया।

द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के इन अधिकारियों के तबादले के आदेश को ‘एकपक्षीय’ फैसला भी बताया।

हाल ही में पश्चिम बंगाल की यात्रा पर गए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं तीन आईपीएस अधिकारियों पर थी। वहां नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

वहां ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार केंद्र के इस कदम का सख्त विरोध कर रही है।

स्टालिन ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला राज्य की सहमति के बगैर किया जाना निरंकुश और संघीय ढांचे के खिलाफ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में सिविल सेवा दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के इच्छानुसार नहीं चलनी चाहिए। ’’

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता स्टालिन ने प्रधानमंत्री से तबादले के आदेश को फौरन रद्द करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू