लाइव न्यूज़ :

ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर में लोगों, वाहनों के ‘अनधिकृत’ प्रवेश पर द्रमुक ने शिकायत की

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:10 IST

Open in App

चेन्नई, 16 अप्रैल द्रमुक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में ईवीएम को रखने के लिये बनाए गए स्ट्रांग रूम परिसर में लोगों एवं वाहनों का ‘अनधिकृत’ प्रवेश हो रहा है और उसने निर्वाचन आयोग से मामले में कार्रवाई करने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू को दिए ज्ञापन में द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने ऐसे कई उदाहरण गिनाए और निर्वाचन आयोग से अपील की कि सुनिश्चित करें कि कोई वाहन या व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए।

स्टालिन ने आरोप लगाए कि ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें कोयंबटूर, तिरूवल्लूर और चेन्नई में इस तरह के परिसरों में ‘‘ढंके हुए वाहन’’ लाए गए और पूछने पर उन्हें महिला पुलिसकर्मियों के लिए चलंत शौचालय बताया गया।

स्टालिन ने बताया कि चेन्नई में वाहन के पास ‘‘काफी संख्या में वाई-फाई कनेक्शन सक्रिय स्थिति में पाए गए।’’

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के बावजूद ‘‘कई स्ट्रांग रूम परिसरों में प्रोटोकॉल का घोर अभाव है, जहां ईवीएम रखे हुए हैं।’’

स्टालिन ने बताया कि हर स्ट्रांग रूम प्रतिष्ठित कॉलेजों में हैं, जहां पर्याप्त प्रसाधन कक्ष उपलब्ध हैं।

राज्य में 234 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव हुए थे और मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू