लाइव न्यूज़ :

डीएमके प्रमुख करुणानिधि की हालत बिगड़ी, पति से मिलने आयीं दयालु अम्मल, गडकरी भी पहुंचे

By भाषा | Updated: August 7, 2018 05:12 IST

कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं।

Open in App

चेन्नई, 7 अगस्तः अस्पताल में पिछले दस दिन से भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि के स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुई है और उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करूणानिधि का हालचाल पूछने आज रात अस्पताल आये। कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं।

उसके अनुसार, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है।’’ अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी।

करूणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा ने गडकरी का स्वागत किया। उसके बाद गडकरी करूणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। गडकरी कल यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख की पत्नी दयालु अम्मल भी आज दिन में उनसे मिलने अस्पताल पहुंची। 28 जुलाई से अभी तक वह पहली बार पति से मिलने आयी थीं। अम्मल व्हीलचेयर से अस्पताल पहुंचीं। सामान्य तौर पर इस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करूणानिधि करते थे। बढ़ती उम्र के कारण अम्मल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल जाकर करूणानिधि के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधिनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील