लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रांतीय परिषदों को खत्म नहीं करने का श्रीलंका से आग्रह करने को कहा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:18 IST

Open in App

चेन्नई, 31 दिसंबर द्रमुक ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह श्रीलंका से प्रांतीय परिषदों को भंग नहीं करने का आग्रह करें।

पार्टी ने कहा है कि प्रांतीय परिषदों को खत्म करने का फैसला श्रीलंका के संविधान के 13 वें संशोधन के खिलाफ होगा।

द्रमुक के संसदीय दल के नेता टी आर बालू ने कहा कि भारत-श्रीलंका समझौता 1987 लागू होने के बाद यह संशोधन लागू हुआ था। अगर प्रस्ताव पर आगे बढ़ा गया तो यह भारत के साथ समझौते पर सवालिया निशान लगाएगा।

द्रमुक के कोषाध्यक्ष बालू ने कहा कि अगर श्रीलंका इन परिषदों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ता है तो भारत सरकार को ‘‘मूकदर्शक’’ बने हुए नहीं रहना चाहिए क्योंकि तमिलों की आकांक्षाओं तथा उन्हें और अधिकार प्रदान के लिए इन परिषदों का गठन किया गया था।

द्रमुक नेता ने मोदी से श्रीलंका से आग्रह करने को कहा है कि वह परिषदों को खत्म करने की योजना त्याग दे। बालू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश को स्पष्ट कर देना चाहिए अगर इन प्रस्तावों को लागू किया गया तो इससे भारत-श्रीलंका संबंधों पर गंभीर असर पड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता