लाइव न्यूज़ :

द्रमुक ने तमिलनाडु से राज्यसभा की दो सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:58 IST

Open in App

चेन्नई, 14 सितंबर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मंगलवार को तमिलनाडु से राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घोषणा की कि पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एनवीएन सोमू की बेटी, डॉ कनिमोझी और नमक्कल-पूर्वी जिले के लिए पार्टी के प्रभारी, के आर एन राजेशकुमार उम्मीदवार होंगे।

यदि द्रमुक के दो उम्मीदवारों को चुन लिया जाता है तो राज्यसभा में पार्टी की संख्या मौजूदा आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी से राज्यसभा के लिए चार अक्टूबर को द्विवार्षिक चुनाव कराये जाने की घोषणा की थी। अन्नाद्रमुक के के पी मुनुसामी और आर वैद्यलिंगम के इस्तीफे के कारण ये सीट रिक्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?