लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन में तमिलनाडु, पुडुचेरी में एक दिन की भूख-हड़ताल पर द्रमुक और उसके सहयोगी दल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 14:50 IST

Open in App

चेन्नई, 18 दिसम्बर तमिलनाडु में द्रमुक नीत विपक्षी दल केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए शुक्रवार को एक दिन के अनशन पर बैठे।

द्रमुक के प्रमुख एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में पार्टी के सदस्य वल्लुवर कोट्टम में अनशन पर बैठे। वहीं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने पड़ोसी केन्द्र शासित प्रदेश में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान तीन सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली से लगी सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्टालिन ने कहा कि विपक्ष प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता है। साथ ही उन्होंने ‘‘जल्दबाजी’’ में कानून बनाने पर सवाल किया।

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता स्टालिन ने कहा, ‘‘ किसान (दिल्ली की सीमाओं) पर पिछले 23 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने कई प्रदर्शनों के माध्यम से उन्हें अपना समर्थन दिया है, लेकिन आज की भूख हड़ताल, ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ की ओर से एकजुटता व्यक्त करने के लिए की गई है।’’

तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन को ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ भी कहा जाता है।

केन्द्र में भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने पूछा कि कोविड-19 के बीच कानून बनाने में इतनी ‘‘ जल्दबाजी’’ क्यों की गई और श्रम सुधारों तथा पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन (ईआईए) के मसौदे को लेकर भी केन्द्र सरकार पर प्रहार किया।

उन्होंने सरकार पर जनता की बजाय कॉरपोरेट के साथ खड़े होने का आरोप लगाया।

स्टालिन के अलावा, पार्टी की सांसद कनिमोइ, एमडीएमके के वाइको, टीएनसीसी के पूर्व अध्यक्ष केवी थंगाकालु और भाकपा, माकपा और वीसीके के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

दिल्ली से लगी सीमाओं पर प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए प्रदर्शन स्थल पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस बीच, पुडुचेरी में मुख्यमंत्री नारायणसामी, कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके के नेताओं ने ओडिआंसलाई में अनशन किया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र ऐसे विवादस्पद कानून लाई है, जिससे ‘‘ किसानों का नुकसान होगा और कॉरपरेट्स का फायदा होगा।’’

उन्होंने केन्द्र से तुरंत इन कानूनों को वापस लेने और कृषि क्षेत्र का बचाने की अपील की।

वहीं द्रमुक विधायक आर शिव, के. वेंकटेशन और पूर्व शिक्षा मंत्री एसपी शिवकुमार और पार्टी की विभिन्न शाखाओं के सदस्यों ने तिरुकनूर गांव में भूख हड़ताल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर