लाइव न्यूज़ :

द्र्रमुक और कांग्रेस के नेता महिलाओं का अपमान करते रहते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 14:13 IST

Open in App

मदुरै (तमिलनाडु), दो अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके नेता ‘‘महिलाओं का अपमान करते रहते हैं’’। साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि राजग की योजनाओं का लक्ष्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवगंत मुख्यमंत्री दिवंगत एम जी रामचंद्रन का समावेशी विकास एवं समृद्ध समाज का दृष्टिकोण हमें ‘‘प्रेरित’’ करता है।

द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है और आरोप लगाया कि साथ चुनाव लड़ रहीं दोनो पार्टियां लोगों की सुरक्षा और मान-सम्मान तक की गारंटी नहीं देंगी और उनके शासन में कानून व्यवस्था ‘‘बिगड़’’ जाएगी।

उन्होंने परोक्ष रूप से द्रमुक के प्रथम परिवार में दो भाइयों एम के स्टालिन और एम के अलागिरी के बीच विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इससे पूर्व पार्टी ने पारिवारिक मुद्दों के चलते शांतिप्रिय मदुरै को ‘‘माफिया के गढ़’’ में बदलने का प्रयास किया।

मोदी ने स्थानीय देवी मीनाक्षी अम्मन और उनके लोकप्रिय नामों कन्नागी, रानी मंगम्मल और वेलु नाचियार का उल्लेख करते हुए कहा कि मदुरै ‘नारी शक्ति’ के सशक्तिकरण की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना समेत राजग की कई योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘द्रमुक और कांग्रेस इन मूल्यों को नहीं समझते। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि उनके नेता महिलाओं का बार-बार अपमान करते हैं।’’

द्रमुक नेता ए राजा इससे पहले एक चुनावी रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर विवाद में घिर चुके हैं, जिसकी काफी आलोचना हुई।

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को 48 घंटे के लिए राजा के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी और उनकी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?