द्रमुक और कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:32 IST2021-03-31T16:32:59+5:302021-03-31T16:32:59+5:30

DMK and Congress fail to protect women: Yogi Adityanath | द्रमुक और कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे: योगी आदित्यनाथ

द्रमुक और कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे: योगी आदित्यनाथ

कोयंबटूर, 31 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस और द्रमुक पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं।

हाल ही में द्रमुक सांसद ए राजा समेत कुछ नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का हवाला देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि इससे साबित होता है कि यदि यह पार्टियां सत्ता में आती हैं तो महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।

कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी वनती श्रीनिवासन के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि तमिलनाडु को औद्योगिक और आर्थिक रूप से विकसित करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से विजन रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा-अन्नाद्रमुक सत्ता में आती है तो राज्य को विकास के लिए और धन दिया जाएगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने कोयंबटूर शहर को ‘रक्षा गलियारा’ बनाने के लिए चिह्नित किया है जहां रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा जिससे बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को राम मंदिर के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये देने के लिए भी धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: DMK and Congress fail to protect women: Yogi Adityanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे