लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि की तस्वीर के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत पर द्रमुक, अन्नाद्रमुक फिर आमने-सामने

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:13 IST

Open in App

चेन्नई, तीन अगस्त तमिलनाडु में विधायिका के शताब्दी वर्ष और दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तस्वीर के अनावरण के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम में मुख्य विपक्षी दल ने भाग नहीं लिया था जिसे लेकर एक बार फिर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने है।

जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने मंगलवार को कहा कि अन्नाद्रमुक का कहना है कि उसने दो अगस्त को आयोजित हुए कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि द्रमुक ने 2018 में विधानसभा में दिवंगत मुख्यमंत्री और पार्टी की पूर्व प्रमुख जे जयललिता की तस्वीर का अनावरण करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था।

उन्होंने कहा कि इन दो घटनाओं के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती है। द्रमुक के वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगन ने संकेत दिया कि अन्नाद्रमुक ने तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल द्रमुक से उस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध नहीं किया था और केवल निमंत्रण भेजा था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने हमें उस समारोह में भाग लेने के लिए भी नहीं कहा। उन्होंने द्रमुक को निमंत्रण भेजा था जैसे उन्होंने सभी के लिए किया था।’’

मंत्री ने कहा कि द्रमुक ने जयललिता के चित्र अनावरण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था क्योंकि पार्टी को उचित सम्मान नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने हालांकि विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी को उचित सम्मान के साथ आमंत्रित किया था।

उन्होंने कहा कि स्टालिन की सलाह के अनुसार, हालांकि उन्होंने पलानीस्वामी से फोन पर बात की और उनसे कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया, अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ने विधानसभा सचिव को बताया कि उनकी पार्टी समारोह में भाग नहीं लेगी।

वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि उन्होंने पलानीस्वामी से कहा था कि उनकी सीट मंच पर होगी और उसी पंक्ति में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री स्टालिन बैठेंगे। दुरईमुरुगन ने कहा कि उन्होंने पलानीस्वामी से भी इस अवसर पर एक भाषण देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक शासन के विपरीत, द्रमुक सरकार ने मुख्य विपक्षी दल के प्रति शिष्टाचार का परिचय दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए