लाइव न्यूज़ :

कैंटीन से ‘अम्मा’ की तस्वीर वाले बोर्डो को द्रमुक कार्यकर्ताओं ने हटाया, पार्टी से निष्कासित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:17 IST

Open in App

चेन्नई, चार मई तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सरकारी कैंटीन से अम्मा के नाम एवं तस्वीर वाले दो फ्लैक्स बोर्डों को दो द्रमुक कार्यकर्ताओं द्वारा हटाये एवं फेंके जाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आने बाद दोनों को पार्टी से निकाल दिया गया।

द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व महापौर मा सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी ने उनके विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है और दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बोर्डों को फिर कैंटीन में उन्हीं स्थानों पर लगा दिया गया है और दोनों पर भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘अम्मा’ दिवंगत मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की सुप्रीमो जे जयललिता का लोकप्रिय उपनाम है तथा सस्ती ‘अम्मा कैंटीन’ तमिलनाडु में नगर निकाय एवं यहां चेन्नई नगर निगम चला रहे हैं।

इन फ्लैक्स टाईप बोर्डों में तमिल भाषा में ‘अम्मा कैंटीन’ लिखा है तथा उनपर साथ ही वहां परोसे जाने जाने व्यंजनों की भी जानकारी दी गयी है।

सुब्रमण्यम ने बताया कि पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन ने दोनों व्यक्तियों को पार्टी से निष्कासित करने , उनके विरूद्ध शिकायत दर्ज कराने और इन बोर्डों को उन्हीं स्थानों पर फिर से लगाने का आदेश दिया।

संबंधित वीडियो को अन्नाद्रमुक ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर फैल गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है