लाइव न्यूज़ :

सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नीत मोर्चे से डीएमडीके बाहर

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:51 IST

Open in App

चेन्नई, नौ मार्च तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की सहयोगी डीएमडीके मनपसंद विधानसभा क्षेत्र और पर्याप्त सीटें नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गठबंधन से अलग हो गयी।

सीट बंटवारे को लेकर अन्नाद्रमुक के साथ तीन दौर लंबी चली बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर अभिनेता से नेता बने विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके ने कहा कि वह गठबंधन से अलग हो रही है। पीएमके और भाजपा भी सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी पार्टी हैं।

विजयकांत ने एक बयान में कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला यहां पार्टी के जिला सचिवों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

डीएमडीके ने अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन का हिस्सा बनकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।

अन्नाद्रमुक ने पीएमके और भाजपा के साथ समझौता किया है और 234 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों को क्रमश: 23 और 20 सीटें दी हैं। भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट भी दिया गया है, जहां उपचुनाव होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल