लाइव न्यूज़ :

स्कूल में DM, समय से पहले छुट्टी, सभी बच्चे व अध्यापक घर जा चुके थे, गैरहाज़िर शिक्षक व प्रधानाध्यापिका निलंबित

By भाषा | Updated: July 18, 2019 17:23 IST

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया, ‘‘सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी का समय एक बजे है, लेकिन जब मैं 12 बजकर 40 मिनट पर स्कूल पहुंचा तो स्कूल की पहले ही छुट्टी की जा चुकी थी और सभी बच्चे व अध्यापक घर जा चुके थे। कई कमरों में तो ताले भी लगाए जा चुके थे। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी ने सभी गैरहाजिर अध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए। प्रधानाध्यापिका को भी दण्डित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि के लिए नौहझील क्षेत्र के एकल प्राइमरी विद्यालय से संबद्ध कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में मथुरा के जिलाधिकार अचानक से एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए, लेकिन स्कूल की छुट्टी वक्त से पहले ही की जा चुकी थी और सभी शिक्षक भी जा चुके थे।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गैरहाज़िर शिक्षकों और प्रधान अध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने मंगलवार को अमीरपुर स्थित प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया था। वह जब स्कूल पहुंचे तो पूरा विद्यालय खाली नजर आया।

विद्यालय में केवल प्रधानाध्यापिका कुंती देवी मिलीं। उनसे जब बच्चों एवं अध्यापकों के बारे में पूछा तो वे कोई सही जवाब नहीं दे सकीं। जिलाधिकारी ने सभी गैरहाजिर अध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए।

प्रधानाध्यापिका को भी दण्डित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि के लिए नौहझील क्षेत्र के एकल प्राइमरी विद्यालय से संबद्ध कर दिया है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया, ‘‘सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी का समय एक बजे है, लेकिन जब मैं 12 बजकर 40 मिनट पर स्कूल पहुंचा तो स्कूल की पहले ही छुट्टी की जा चुकी थी और सभी बच्चे व अध्यापक घर जा चुके थे। कई कमरों में तो ताले भी लगाए जा चुके थे। इसलिए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं