लाइव न्यूज़ :

फर्जी आयुष्मान गोल्डन कार्ड मामले की जांच डीएम देहरादून को

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:54 IST

Open in App

देहरादून, 16 फरवरी डोईवाला के राजकीय अस्पताल में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लगाए गए विशेष शिविर में कुछ लोगों को फर्जी कार्ड जारी किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून के जिलाधिकारी को प्रकरण की तत्काल जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत ने एक व्यक्ति द्वारा इस संबंध में की गयी शिकायत के आधार पर उक्त आदेश दिया।

अठूरवाला के राजेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री रावत को भेजे अपने शिकायती पत्र में कहा था कि नौ दिसंबर, 2019 को राजकीय अस्पताल डोईवाला में अटल आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया था जिसमें वह अपनी पत्नी और दो पुत्रों के साथ यह कार्ड बनवाने पहुंचे थे।

शिकायत में कहा गया है कि वहां कैंप में मौजूद कम्प्यूटर पर बैठे व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से बायोमैट्रिक्स सत्यापन करने के बाद प्रति कार्ड 70 रुपये भुगतान लेकर परिवार के सभी सदस्यों को कार्ड जारी किए गए। लेकिन जब उन्होंने इसका सत्यापन पीएमजेएवाई.जीओवी.इन के जरिए करवाया तो चारों कार्ड फर्जी निकले। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत तुरंत आयुष्मान भारत कार्ड योजना प्रभारी पंकज नेगी से की तो उन्होंने भी अपने सर्वर पर चारों कार्ड की जांच की जिसमें भी ये चारों कार्ड फर्जी होने की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल