लाइव न्यूज़ :

सेक्स प्रकरण को लेकर डीके शिवकुमार का आरोप, 'जारकिहोली के पीछे खड़ी कर्नाटक सरकार'

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 मार्च कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार सेक्स प्रकरण में संलिप्तता के आरोपी पूर्व मंत्री रमेश जारकिहोली के साथ खड़ी है और उन्हें बचा रही है।

शिवकुमार ने कलबुर्गी में एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ''मुझे इसपर कुछ नहीं कहना है, इसमें माननीय मंत्री (पूर्व मंत्री) शामिल हैं। हम सभी अपनी आंखों से देख चुके हैं कि सरकार उनका समर्थन कर रही है। मेरी समझ से बाहर है कि सरकार उनका बचाव क्यों कर रही है। इसमें पुलिस की अक्षमता भी दिखाई देती है।''

शिवकुमार से पूछा गया कि क्या एसआईटी ने उन्हें कोई नोटिस भेजा है क्योंकि महिला के परिजन ने उनका भी नाम लिया है, तो उन्होंने कहा, ''ऐसा क्यों होगा (एसआईटी नोटिस क्यों भेजेगी)...फिर भी अगर ऐसा होता है तो इसका स्वागत है। अगर वे मुझे बुलाते हैं तो मैं जवाब दूंगा। सहयोग करूंगा।''

कथित सेक्स वीडियो में दिखाई देने वाली महिला का परिवार कई बार शिवकुमार पर सेक्स प्रकरण का आरोप लगा चुका है। परिवार का आरोप है कि वह उनकी बेटी का इस्तेमाल कर ''गंदी राजनीति'' कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा नीत मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री रहे जारकिहोली से संबंधित कथित सेक्स प्रकरण की खबर समाचार चैनलों पर प्रसारित होने के एक दिन बाद 3 मार्च को उन्होंने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित