लाइव न्यूज़ :

फ्लाईओवर को लेकर बोले डीके शिवकुमार- "सिद्धारमैया डर गए, मैं ऐसा नहीं करता..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2023 17:43 IST

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के बाद सीएम पद की दौड़ में सिद्धारमैया से हारने वाले शिवकुमार ने कहा कि वह उस परियोजना के साथ आगे बढ़ते, जिसे सिद्धारमैया अपने पिछले कार्यकाल में आगे बढ़ाने से डर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दिए बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।डिप्टी सीएम बसवेश्वर नगर से हेब्बल स्टील फ्लाईओवर परियोजना का जिक्र कर रहे थे।बाद में इस परियोजना को रद्द कर दिया गया था।

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दिए बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत के बाद सीएम पद की दौड़ में सिद्धारमैया से हारने वाले शिवकुमार ने कहा कि वह उस परियोजना के साथ आगे बढ़ते, जिसे सिद्धारमैया अपने पिछले कार्यकाल में आगे बढ़ाने से डर रहे थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शिवकुमार ने कहा, "पिछली सिद्धारमैया सरकार में वे स्टील ब्रिज बनाना चाहते थे, लेकिन इस पर भारी हंगामा हुआ था। उस वक्त सिद्धारमैया डर गए और इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए।" डिप्टी सीएम बसवेश्वर नगर से हेब्बल स्टील फ्लाईओवर परियोजना का जिक्र कर रहे थे, जिसे 2017 में घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया मिली थी। बाद में इस परियोजना को रद्द कर दिया गया था।

यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में अपनी शानदार जीत के बाद कर्नाटक में एकजुट चेहरा पेश कर रही है। जीत के बाद कई दिनों तक लंबी बातचीत चली क्योंकि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों शीर्ष पद चाहते थे। कांग्रेस ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री चुना। शिवकुमार ने कहा था, "मैं एक सकारात्मक व्यक्ति हूं। यह फैसला है और हमें इसे स्वीकार करना होगा।"

लेकिन जब से सरकार ने शपथ ली है, भारतीय जनता पार्टी इस बात पर जोर दे रही है कि दरारें दिखने लगेंगी और आखिरकार कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। शिवकुमार की टिप्पणी पर राज्य के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि सिद्धारमैया डर गये। मुख्यमंत्री जनमत के प्रति संवेदनशील हैं। कभी-कभी, झूठी कहानियाँ फैलाई जाती हैं और अच्छे निर्णयों में देरी होती है। मुझे लगता है कि उपमुख्यमंत्री का यही मतलब था।"

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां