लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ईडी के समन पर कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा- बीजेपी मुझे परेशान करती रहे पर मैं कानून का सम्मान करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 10:01 IST

डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर शुक्रवार को पेश होने कहा है। यह मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के दिग्गज कांग्रेस नेता हैं डीके शिवकुमार, ईडी ने भेजा है समनहाल में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिरने से पहले पार्टी के लिए संकटमोचक बन कर उभरे थे शिवकुमार

पी. चिदंबरम के बाद अब एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता कर्नाटक के डीके शिवकुमार की मुश्किल बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवकुमार को आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। शिवकुमार को आज ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दी थी जिसे शिवकुमार ने ईडी के समन को निरस्त करने के लिए दायर की थी। ऐसे में आज उनके पास ईडी के सामने पेश होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवकुमार ने कहा है कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है और समन उन्हें परेशान करने के लिए भेजा गया है। शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। बीजेपी नेताओं ने ऑन रिकॉर्ड यह कहा है कि वे मुझे परेशान करेंगे। उन्हे आनंद लेने दीजिए लेकिन मैं इस प्रकिया में हिस्सा लूंगा और सहयोग करूंगा। मैं दिल्ली जाऊंगा।' 

शिवकुमार ने साथ ही कहा, 'मैंने कोर्ट से यही कहा था कि यह एक छोटा सा इनकट टैक्स से जुड़ा मामला है। मैंने पहले ही आईटीआर दाखिल कर दिया था। पिछली रात उन्होंने मुझे समन किया कि मैं दोपहर एक बजे तक दिल्ली आ जाऊं। मैं कानून का सम्मान करूंगा।' 

डीके शिवकुमार ने आगे कहा, 'पिछले दो साल में मेरी 84 वर्षीय मां की सभी संपत्ति को बेनामी संपत्ति के रूप में विभिन्न जांच अथॉरिटी द्वारा अटैच किया जा चुका है और मैं उसमें बेनामी हूं। हमारा सारा पूरा खून पहले ही चूसा जा चुका है।'

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकर्नाटकपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे