लाइव न्यूज़ :

डीजेबी के उपाध्यक्ष ने लिया ऑनलाइन टैंकर प्रबंधन प्रणाली का जायजा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बुधवार को जल उपयोगिता की ऑनलाइन टैंकर प्रबंधन प्रणाली और शिकायत निवारण हेल्पलाइन का जायजा लिया तथा अधिकारियों से डेढ़ घंटे के भीतर पानी के टैंकरों के सभी अनुरोधों का समाधान करने के लिये कहा ।

अधिकारियों ने चड्ढा को बताया कि हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी रोक लिया है और इससे पैदा हुये संकट के कारण दिल्ली में जल टैंकरों के लिये अनुरोध में बढोत्तरी हुयी है ।

डीजेबी के उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है और राजधानी में पैदा हुयी संकट का अब समाधान हो जायेगा ।

पानी के टैंकर के लिए अनुरोध करने वाले एक व्यक्ति को चड्ढा ने खुद फोन किया और उससे अनुरोध की स्थिति का पता लगाया था।

उन्होंने अधिकारियों से जल टैंकर के प्रत्येक अनुरोध का समाधान डेढ़ घंटे के भीतर करने के लिये कहा ।

चड्ढा ने इससे पहले कहा था कि हरियाणा ने 120 एमजीडी (मीलियन गैलन प्रतिदिन) दिल्ली का पानी रोक लिया है और इस कारण से दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू